Good Morning!I hope your day is sun kissed With lots of sunshine to light your way. May nothing but happiness surround you, And may you have a really spectacular day.Have A Nice Day
चेहरे बदलने का हुनर मुझमैं नहीं , दर्द दिल में हो तो हसँने का हुनर मुझमें नहीं, मैं तो आईना हुँ तुझसे तुझ जैसी ही मैं बात करू, टूट कर सँवरने का हुनर मुझमैं नहीं ।
चलते चलते थम जाने का हुनर मुझमैं नहीं, एक बार मिल के छोड जाने का हुनर मुझमैं नहीं , मैं तो दरिया हुँ , बेहता ही रहा , तुफान से डर जाने का हुनर मुझमैं नहीं ।
सरहदों में बंट जाने का हुनर मुझमैं नहीं , रोशनी में भी दिख पाने का हुनर मुझमैं नहीं , मैं तो हवा हुँ , महकती ही रही , आशिंयाने मैं रह पाने का हुनर मुझमैं नहीं ।
सुन के दर्द और सताने का हुनर मुझमैं नही , धर्म के नाम पर खुन बहाने का हुनर मुझमैं नहीं , मैं तो इन्सान हुँ , इन्सान ही रहूँ , सब कुछ भुल जाने का हुनर मुझमैं नहीं ।
अपने दम पे जगमगाने हुनर मुझमैं नहीं , मैं तो रात को ही दिखुंगा ,दिन में दिख पाने का हुनर मुझमैं नहीं , मैं तो चांद हूँ तन्हा ही रहा , तारों की तरह साथ रह पाने का हुनर मुझमैं नहीं ।
सुख में खो जाने का हुनर मुझमैं नहीं , दुख में घबराने का हुनर मुझमैं नहीं , मैं तो जिन्दगी हुँ चलती ही रहुँ , व़क़्त साथ छोड जाने हुनर मुझमैं नहीं ।
त़कलीफ में अश्क बहाने का हुनर मुझमैं नहीं , दोस्तों के सामने छिप जाने का हुनर मुझमैं नहीं , मैं तो एहसास हुँ ,मन में ही बसुं , भगवान की तरह पत्थरों में रह पाने का हुनर मुझमैं नहीं ।